Aryawart Foundation
कृषि हमारे समाज का सबसे महत्वपूर्ण अंग है. बिना शुद्ध अन्न एवं जल के व्यक्ति का विकास असंभव है और आज के समय में कृषि उत्पाद बढ़ाने के लिए अनेक प्रकार के खतरनाक विषैले खादों का उपयोग किया जा रहा है जिसका प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हमारे समाज के विकास पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. कुछ लालच एवं अज्ञानतावश ऐसे खतरनाक रासायनिक खादों का उपयोग हमारे कृषकों द्वारा कही न कही किया जा रहा है जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने के साथ साथ बिमारियों में भी इजाफा हुआ है. इन्ही सब कारणों से हमारी संस्था विभिन्न अभियानों के माध्यम से कृषि जगत के लिए यथा संभव सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं / सुविधाओं को आप तक पहुँचाने का प्रयास कर रही है.
संस्था का लक्ष्य
“जैविक एवं प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देकर अन्नदाता को आत्मनिर्भर, कृषि को लाभकारी, पर्यावरण को संरक्षित और समाज को स्वस्थ बनाना—समृद्ध अन्नदाता, सुरक्षित अन्न, स्वस्थ समाज और हरित भविष्य का निर्माण करना।”
हमारा निम्न प्रयास प्रमुख रहेगा